मोहम्मद शमी अब तक कोरोना से रिकवर नहीं कर पाए हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे। बीसीसीआई ने बताया कि शमी की जगह उमेश यादव को टीम के साथ जोड़ा गया है।
T20 WC: राहुल, कोहली और रोहित पर महिला क्रिकेटर का बड़ा बयान, बोलीं- ट्रॉफी उठानी है तो करना पड़ेगा ये काम
दीपक हुड्डा ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा हैं। वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। ऐसे में एक महीने पहले दीपक हुड्डा का चोटिल होना चिंता का विषय है।
चोट की वजह से एशिया कप नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम में वापसी की और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलते दिखेंगे। वहीं, इस सीरीज में हार्दिक के अलावा भुवनेश्वर कुमार को भी आराम दिया गया है। भुवी की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम में वापसी करेंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था। रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक जैसे अहम खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।
Mankading: इंग्लैंड की कप्तान ने दीप्ति पर लगाया 'झूठ' बोलने का आरोप, बोलीं- डीन को नहीं मिली थी कोई चेतावनी
ऑलराउंडर शाहबाज अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाए हैं। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में हुए वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया था। हालांकि, तब वह डेब्यू नहीं कर पाए थे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। शाहबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से खेलते हैं।
शाहबाज अहमद कौन हैं?
27 वर्षीय शाहबाज अहमद एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं। उन्होंने घरेलू स्तर पर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई प्रभावशाली प्रदर्शन किए हैं। लिस्ट-ए में शाहबाज का बल्लेबाजी औसत 47.28 का है, जबकि उनकी गेंदबाजी का औसत 39.20 है। 2020 में आरसीबी टीम में शामिल होने के बाद से शाहबाज ने बल्लेबाज के रूप में सुधार दिखाया है।
IND vs SA Photos: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, देखें
शाहबाज ने आईपीएल में 29 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 18.6 की औसत और 118.72 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में शाहबाज ने 13 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.58 का है। वहीं, सात रन देकर तीन विकेट उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज अहमद।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
IND vs ENG: लंदन में भारतीय महिला क्रिकेटर के होटल रूम से कैश-कार्ड और घड़ियां चोरी, शिकायत कर जांच की मांग की