फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्डकप: स्कॉटलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश को 6 रनों से हराया

Mon, 18 Oct 2021 01:15 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओमान

सार

स्कॉटलैंड के 140 रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 134 रन ही बना सकी और यह मैच छह रनों से हार गई।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को छह रन से हराया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्डकप 2021 के क्वालीफाइंग राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को 6 रनों से हरा दिया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 134 रन ही बना पाई। बांग्लादेश आईसीसी टी-20 रैंकिंग में छठवें स्थान पर है, जबकि स्कॉटलैंड 14वें स्थान पर है। इसी बांग्लादेश की टीम ने कुछ महीने पहले न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को हराया था। इस मैच में स्कॉटलैंड के लिए क्रिस ग्रीव्स ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले 28 गेंदों में 45 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन


इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। स्कॉटलैंड के लिए क्रिस गीव्स ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों में दो छक्के और चार चौके लगाए। मुंशी 29 और मार्क वाट के 22 रनों की  बदौलत स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 140 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेंहदी हसन ने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट निकाले। वहीं शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान को दो-दो विकेट मिले। 

विज्ञापन

134 रन पर सिमटी बांग्लादेश की पारी

अल अमीरात की यह पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं थी और मैदान भी छोटा था। ऐसे में इस पिच पर 160 रन आसानी से बनाए जा सकते थे। हालांकि बांग्लादेश की टीम 140 रन भी नहीं बना पाई। सौम्य सरकार और लिटिन दास खराब शॉट खेलकर शुरुआत में ही आउट हो गए। इसके बाद शाकिब और मुश्फिकुर ने पारी को संभाला पर क्रिस ग्रीव्स ने इन दोनों को आउट कर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। इसके बाद अफिफ हुसैन और महमुदुल्लाह ने मैच पलटने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। मेंहदी हसन ने आखिरी ओवर में 17 रन बटोरे पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें