फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर डॉक्टर के गई टीम, फाइनल में मुक्केबाज सतीश को भरना पड़ा खामियाजा

Wed, 27 Feb 2019 09:11 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
satish kumar
विज्ञापन

ईरान में खेले जा रहे माकरान मुक्केबाजी कप में बगैर डॉक्टर के टीम भेजने का खामियाजा फाइनल में पहुंचे बॉक्सर सतीश कुमार ने भुगता है। शुरुआती दौर की बाउट में सतीश की आंख के ऊपर बेहद गहरा कट लग गया।

विज्ञापन


टीम के साथ डॉक्टर नहीं था जिसके चलते सतीश के कट को ग्लू से चिपका दिया गया। सतीश ने खेलना जारी रखा और फाइनल तक पहुंच गए, लेकिन इस दौरान उनका कट और गहरा गया। नतीजन उन्हें आयोजनकर्ताओं की ओर से मुहैया डॉक्टर को दिखाना पड़ा।

सतीश के छह टांके लगे हैं और उनके फाइनल में खेलने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। एनआईएस पटियाला में चल रहे राष्ट्रीय कैंप में भी टीम के साथ डॉक्टर नहीं था। बुल्गारिया में खेले गए स्ट्रांजा कप में तो टीम के साथ एनआईएस के डॉक्टर को भेज दिया गया, लेकिन ईरान में टीम गैरमौजूदगी के चलते बिना डॉक्टर के गई।
विज्ञापन


हालांकि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया दावा कर रही है कि डॉक्टर की समस्या को सुलझा लिया गया है। जल्द ही कैंप में नए डॉक्टर जुड़ जाएंगे, लेकिन ईरान में डॉक्टर नहीं होने का खामियाजा सतीश को भुगतना पड़ा है।

राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता सतीश आंख के ऊपर कट लगने के बावजूद लगातार खेलते रहे। उनकी आंख पर ईरानी बॉक्सर का सिर लगा था। अगली बाउट में उनका कट बुरी तरह गहरा गया जिसके चलते उनके टांके लगाने के अलावा कोई चारा नहीं था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें