फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव : सीबीएसई ने कहा, सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहें छात्र

Wed, 27 Feb 2019 09:04 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बोर्ड परीक्षाओं से पहले सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और नहीं घबराने की सलाह दी है।सीबीएसई नियंत्रक ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा, पहले ऐसा देखा गया है कि कुछ अनैतिक तत्वों ने यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी वीडियो डालकर अफवाहें फैलाईं, इसके पीछे एकमात्र मंशा विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालयों और जनता के बीच बस भ्रम फैलाना रही। 

विज्ञापन


सीबीएसई ने कहा, ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को ऐसी गतिविधियों से बाज आने की चेतावनी और सलाह दी जाती है। यदि सीबीएसई के संज्ञान में ऐसी कोई सूचना आती है तो कानून के अनुसार तत्काल जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई ने आम लोगों से ऐसी अफवाहों और बेबुनियाद सूचनाओं को नहीं फैलाने तथा परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग की अपील की है।सीबीएसई की कक्षा बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर तीन अप्रैल को समाप्त होंगी। उसकी कक्षा दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी को शुरू हो चुकी हैं एवं 29 मार्च को समाप्त होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें