पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में कोहली के बाद रोहित कप्तानी के लिए पहली पसंद हैं लेकिन वे लंबे समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन
कोहली विश्व कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उनकी जगह रोहित का कप्तान बनना तय है। अब वनडे की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने कहा,‘रोहित एक अच्छा विकल्प हैं, वह आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं। लेकिन चयन समिति को यह निर्णय लेना है कि क्या उन्हें कुछ वर्षों के लिए कप्तान बनाया जाए या ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जाए जो लंबे समय तक नेतृत्व कर सकता है।’