फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: संजू सैमसन ने भारत के लिए टी20 में लगाया दूसरा सबसे तेज शतक, रिशाद पर जड़े लगातार पांच छक्के

Sat, 12 Oct 2024 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पिछले दो मैचों में बड़ी पारी खेलने में विफल रहने वाले सैमसन इस पारी की बदौलत टीम प्रबंधन और कप्तान के भरोसे पर खरा उतरने में सफल रहे। सैमसन 47 गेंदों पर 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
1 of 3
संजू सैमसन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बेहद आक्रामक पारी खेली और महज 40 गेंदों पर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पहला शतक जड़ा। पिछले दो मैचों में बड़ी पारी खेलने में विफल रहने वाले सैमसन इस पारी की बदौलत टीम प्रबंधन और कप्तान के भरोसे पर खरा उतरने में सफल रहे। सैमसन 47 गेंदों पर 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। 
विज्ञापन

2 of 3
संजू सैमसन - फोटो : अमर उजाला
सैमसन ने जड़ा चौथा सबसे तेज सैकड़ा
सैमसन भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा है जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। हालांकि, ओवरऑल सबसे तेज लगाने के मामले में सैमसन चौथे स्थान पर हैं। पूर्णकालिक सदस्य देशों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों पर ऐसा किया था। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स हैं जिन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक जड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
संजू सैमसन - फोटो : Instagram
रिशाद पर जड़े पांच गेंदों पर पांच छक्के
भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की और रिशाद हुसैन को आड़े हाथों लिया। 10वां ओवर डालने आए रिशाद पर सैमसन ने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़े और कुल 30 रन जुटाए। सैमसन ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया, जबकि अगली पांच गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजा। सैमसन इसके साथ ही भारत के लिए टी20 में किसी ओवर में सर्वाधिक रन जुटाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे और 36 रन जुटाए थे। इसके अलावा इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ करीम जनत के ओवर में रोहित और रिंकू ने मिलकर 36 रन निकाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें