फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे वॉरियर्स की फ्रेंचाइजी से पीछे हटा सहारा

Tue, 21 May 2013 08:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के साथ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले के बीच अब पुणे वारियर्स ने आईपीएल का साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुणे द्वारा इस साल की फ्रेंचाइजी फीस नहीं भर पाने की वजह से बीसीसीआई ने बैंक गारंटी को भुनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बता दें कि सहारा ने दस सालों के लिए पुणे वारियर्स की फ्रेंचाइजी को 1702 करोड़ में खरीदा था।

टूर्नामेंट के छठे संस्करण में आठवें पायदान पर रही पुणे वॉरियर्स का आईपीएल के साथ संबंध खत्म हो गया है। पुणे से पहले डक्कन चार्जर्स को भी पिछले साल वित्तीय भुगतान में असमर्थ होने के कारण आईपीएल से हटना पड़ा था। उसके बाद नई बोली के तहत हैदराबाद की टीम सन ग्रुप ने खरीदी थी।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई ने मौजूदा वर्ष के लिए पुणे वारियर्स फ्रेंचाइजी की फीस हासिल करने के लिए बैंक गारंटी भुनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहारा और आईपीएल प्रबंधन के बीच फ्रेंचाइजी फीस कम करने के संबंध में विवाद चल रहा है क्योंकि शुरू में मैंचों की संख्या 94 थी जिन्हें बाद में कम करके 74 मैच कर दिया गया। यह मुद्दा अब तक नहीं सुलझा है।

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि जनवरी में सहारा ने इस साल की फ्रेंचाइजी फीस का करीब 20 प्रतिशत भुगतान कर दिया जो करीब 170 करोड़ रुपये था। पुणे को बची हुई राशि 19 मई तक देना था जिसमें वे असफल रहे।
विज्ञापन


यह कोई पहला मौका नहीं है जब बीसीसीआई ने बैंक गारंटी के माध्यम से फ्रेंचाइजी फीस वसूलने की प्रक्रिया अपनाई है। इसके पहले भी पूरी फीस समय पर अदा नहीं करने की वजह से आईपीएल फ्रेंचाइजी कोच्ची टस्कर्स, केरला और डेक्कन चार्जस को समाप्त कर दिया गया था।

टीम : पुणे वॉरियर्स
मालिक : सहारा एडवेंचर स्पोर्ट्स इंडिया
स्थापना : 2010
1702 : करोड़ रुपये में पुणे वॉरियर्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी। आईपीएल की सबसे महंगी टीम थी पुणे

आईपीएल में अब तक का प्रदर्शन
सत्र    पोजिशन
2011    09
2012    09
2013    08
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें