फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडन की जुबानी जानें सचिन की कहानी

Thu, 28 Feb 2013 01:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सचिन तेंदुलकर की तुलना शेर से की है। उन्होंने कहा कि सचिन भले ही छोटे कद के हैं लेकिन उनके अंदर एक शेर बसता है। इसका अनुमान उन्हें तभी हो गया था जब इस चैंपियन के खिलाफ उन्होंने खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन


सचिन के कद और रुतबे का मेल नहीं
पत्रकार विमल कुमार की पुस्तक सचिन क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी में हेडन ने लिखा, 90 के दशक में मुझे पहली बार सचिन के बारे में पता चला। जब उन्हें पहली बार खेलते देखा तब से वो मेरे दिमाग में बैठ गए। मेरे दिमाग में हमेशा यह बात आती थी कि सचिन का कद उनके रुतबे से मेल नहीं खाता। उन्होंने कहा कि सचिन क्रिकेट जगत के सबसे बड़े ब्रांड हैं। लेकिन उसका कद छोटा है।

आतिशबाजी के कारण खेल रोकना पड़ा
हेडन ने बताया कि जब मुझे पहली बार सचिन के खिलाफ खेलने के मौका मिला तो तब मुझे उनकी असली ताकत का अहसास हुआ। मैदान पर उन्हें खेलते देखा तो लगा जैसे इस छोटे कद के खिलाड़ी के अंदर एक शेर बैठा है।
विज्ञापन


पुस्तक में हेडन ने 2008 में भारत में हुए टेस्ट सीरीज का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि इस सीरीज के दौरान मोहाली में हुआ एक वाकया मैं कभी नहीं भूल सकता। मोहाली टेस्ट के दौरान सचिन ने सर्वाधिक टेस्ट रन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद उत्साह से लबरेज फैंस ने ताबड़तोड़ आतिशबाजी की। आतिशबाजी के चलते पूरा मैदान धुंआ भर गया। धुंआ के चलते खेल को 20 मिनट के लिए रोकना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के सचिन हैं पोंटिंग: बुकनन
विमल कुमार की किताब में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुकनन ने रिकी पोंटिंग की तुलना सचिन से की है। बुकनन का कहना है है कि तेंदुलकर का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग से बेहतर है। यदि तेंदुलकर अधिक पारंपरिक, शास्त्रीय और तकनीक के महारथी हैं तो रिकी गैर पारंपरिक हैं। उन्होंने कहा कि सचिन और पोंटिंग में कौन श्रेष्ठ हैं यह चुनना कठिन है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कि सचिन स्पिन गेंदबाजी को बखूबी खेलते हैं। स्पिनरों की मददगार और चुनौतीपूर्ण उपमहाद्वीप की पिचों सचिन से अच्छा शॉट कोई नहीं लगा सकता है। उन्होंने लिखा कि मैं चाहता था कि रिकी भी स्पिनरों पर उसी तरह से दबदबा बनाएं। इसी तरह मैं चाहता था कि सचिन तेज गेंदबाजों के सामने फ्रंटफुट पर उसी तरह खेलें जैसे रिकी खेलते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें