फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Tendulkar: पैर से गेंदबाजी और गर्दन से बैटिंग करने वाले आमिर के मुरीद हुए सचिन, कहा- जल्द मिलूंगा

Sat, 13 Jan 2024 10:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले दिव्यांग क्रिकेटर आमिर के दोनों हाथ नहीं हैं। जब वह महज आठ साल के थे तब एक हादसे में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे, लेकिन क्रिकेट खेलने का उनका जुनून कभी खत्म नहीं हुआ। वह अब 34 वर्ष के हो गए हैं।
 
विज्ञापन
आमिर हुसैन लोन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैर से गेंदबाजी और गर्दन से बल्लेबाजी करने वाले आमिर हुसैन लोन को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आश्वासन दिया है कि वह उनसे जल्द ही मुलाकात करेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें आमिर गर्दन से बैट को पकड़कर बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने पैर से गेंदबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी भी पहनी हुई है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले दिव्यांग क्रिकेटर आमिर के दोनों हाथ नहीं हैं। जब वह महज आठ साल के थे तब एक हादसे में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे, लेकिन क्रिकेट खेलने का उनका जुनून कभी खत्म नहीं हुआ। वह अब 34 वर्ष के हो गए हैं।



सचिन ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए एक्स पर लिखा, आमिर ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। मैं इसे देखकर बहुत प्रभावित हुआ हूं। इससे पता चलता है कि उनके मन में खेल के प्रति कितना प्यार और समर्पण है। मैं उनसे एक दिन जरूर मिलूंगा और उनके नाम की जर्सी खरीदूंगा। खेल खेलने के प्रति जुनूनी लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन


वहीं, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आमिर की हर संभव मदद करने का एलान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, आमिर की यह भावुक कर देने वाली कहानी अद्भुत है। हम आपकी हिम्मत, खेल के प्रति निष्ठा और विपरीत परिस्थिति में भी कभी नहीं हार मानने वाले जज्बे को प्रणाम करते हैं। अदाणी फाउंडेशन आपसे शीघ्र संपर्क कर इस बेमिसाल सफर में आपका हर संभव सहयोग करेगा। आपका संघर्ष, हम सबके लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें