फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेज शतकीय पारी का स्ट्राइक रेट जानकर चौंक जाएंगे?

Tue, 20 Jan 2015 03:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स की तूफानी पारी के आगे क्रिस गेल नाम कैरेबियाई तूफान भी फुस्स हो गया।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के हाथों ट्वंटी-20 सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज में धमाकेदार अंदाज में वापसी की। पहला वनडे मैच जीतने के बाद जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने रनों की बारिश करते हुए 50 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर 439 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा कर दिया।

अफ्रीकी टीम की ओर से सिर्फ कप्तान एबी डीविलियर्स ने ही रिकॉर्डतोड़ पारी नहीं खेली बल्कि क्रीज पर उतरे शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाजों ने शतक ठोंक दिया। वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम की ओर से शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने शतक ठोंक दिए हों। डीविलियर्स के अलावा ओपनर हाशिम अमला और रोसेउ ने भी शतकीय पारियां खेली।
विज्ञापन


एक ओर जहां अफ्रीकी टीम की ओर से रनों का अंबार खड़ा कर दिया गया वहीं कैरेबियाई टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 291 रन ही बना सकी। 3 धमाकेदार शतकीय पारियों के दम पर अफ्रीकी टीम ने यह मैच 148 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।

महज 4 रन से एक और रिकॉर्ड से चूक गया SA

दक्षिण अफ्रीका के इस 'लकी' मैदान जोहानिसबर्ग पर कप्तान एबी डीविलियर्स ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। वह न केवल 31 गेंद पर शतक लगाकर क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने बल्कि उनके 44 गेंद पर 149, हाशिम अमला के 142 गेंद पर नाबाद 153 और दूसरे ओपनर रिली रोसॉउ के 115 गेंद पर 128 रन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका 439 रनों का पहाड़ भी खड़ा करने में कामयाब रहा।

अमला और रोसॉउ ने पहले विकेट के लिए 38.3 ओवर में 247 रन की साझेदारी की जो दोनों के बीच पहले विकेट के लिए टीम की यह सबसे बड़ी साझेदारी है। साथ ही पिछली 10 पारियों में 5 बार शून्य पर आउट होने वाले रोसॉउ ने करियर का पहला शतक ठोका। इसके बाद कप्तान खुद बल्लेबाजी करने उतरे और 16 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अगले 50 रन महज 15 गेंद में पूरे किए।

साथ ही उनकी इस पारी से दक्षिण अफ्रीका ने इसी मैदान पर 2005-06 में बनाए गए 438 रन के अपने सर्वाधिक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा। डीविलियर्स आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद के 2 गेंदों पर अमला कोई रन नहीं बना सके नहीं तो शायद श्रीलंका का नीदरलैंड्स के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक 443 रन का रिकॉर्ड भी पीछे छूट जाता। हालांकि दो टेस्ट खेलने वाली टीमों के बीच यह सर्वाधिक स्कोर है।

जवाब में ‌जो वेस्टइंडीज को अपने जिस तूफानी बल्‍लेबाज से सबसे ज्यादा उम्मीद थी वो जल्द ही नाकाम हो गया। क्रिस गेल महज 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जाने के बाद टीम की उम्मीदें जो थोड़ी-बहुत थी वो खत्म हो गई। उसकी ओर से ओपनर ड्वेन स्मिथ ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि दिनेश रामदीन ने 57 रनों का योगदान दिया।

अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल और वार्नेन फिलेंडर को 2-2 विकेट मिले जबकि डेल स्टेन समेत 3 गेंदबाजों को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

‍‍डीविलियर्स का स्ट्राइक रेट देखकर चौंक जाएंगे आप!

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के दौरान महज 40 मिनट के अंदर ही शतक लगा दिया। इससे पहले उन्होंने सिर्फ 19 मिनट में अर्धशतक जमा दिया।

डीविलियर्स ने इस पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारतीय बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी के दौरान 16 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था जिसकी डीविलियर्स ने बराबरी कर ली।

इसके अलावा डीविलियर्स ने हाशिम अमला के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 67 गेंदों में 17.2 रन की औसत से 192 रनों की साझेदारी कर डाली। यह किसी भी टेस्‍ट क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच सबसे तेज औसत के साथ शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड है।

आप यह जान कर चौंक सकते हैं कि ‍‍डीविलियर्स ने इस मैच 149 रन बनाए और वह भी 339 की स्ट्राइक रेट के साथ। यह वनडे इतिहास में पहली बार है कि जब किसी बल्‍लेबाज ने 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ बल्‍लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें