नाथन कूल्टर नाइल
- फोटो : social media
मुंबई की तरफ से नाथन कूल्टर नाइल ने राजस्थान के बल्लबाजों को चारों खाने चित कर दिया। दूसरे सीजन का पहला मैच खेल रहे कूल्टर नाइल ने इस मैच में 14 रन देकर चार विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर और चेतन सकारिया को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस बेहतरीन गेंदबाजी के लिए कूल्टर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।