रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच तीन दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा। एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट दिन-रात्रि का होगा। महेंद्र सिंह धोनी को एक शब्द में बयां करने के लिए कहने पर रोहित ने कहा, 'लेजेंड'। रोहित ने साथ ही कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जेसन राय को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है।