फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच बढ़ी दूरियां, वजह टीम सिलेक्शन तो नहीं?

Thu, 06 Sep 2018 12:51 PM IST
Riya Kumari स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'रनमशीन' विराट कोहली और 'हिटमैन' रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर हर कोई हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है! मुंबई के बल्लेबाज रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को अनफॉलो कर दिया है। इससे फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

 


 


 


 


 

 

 

 

 

रोहित को विराट की पत्नी अनुष्का से भी हुई परेशानी

रोहित शर्मा और अनुष्का शर्मा
जानकारी मिली है कि रोहित ने विराट के साथ-साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया है। दरअसल, रोहित शर्मा ने उस ट्वीट को भी लाइक किया था, जिसमें बीसीसीआई के दोहरे मानक पर सवाल खड़े किए गए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग पर डिनर के लिए गई थी, जिसमें अनुष्का शर्मा टीम के साथ नजर आई थीं। 

विज्ञापन

टेस्ट टीम में सिलेक्शन के चलते कड़वाहट हुई पैदा

रोहित शर्मा
यह भी माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया, जिसकी वजह से रोहित-विराट के बीच कड़वाहट बढ़ चुकी है। टीम इंडिया ने युवा पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी पर भरोसा जताया। टीम चयन में कप्तान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसे देखते हुए लगता है कि शर्मा की नाराजगी के चलते उन्होंने यह फैसला किया हो।


एशिया कप में रोहित कप्तान

बता दें रोहित शर्मा को 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। एशिया कप के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है, जिसकी वजह से रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें