फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Test: मैदान पर ही गंभीर चर्चा करते दिखे रोहित-अगरकर, क्या विराट कोहली को वापस लाने पर हुई बातचीत?

Tue, 06 Feb 2024 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

कुछ भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 10 दिन का अंतर है और अगले तीन टेस्ट में शामिल होने वाली टीम का लुक पहले दो टेस्ट से अलग हो सकता है।
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और अगरकर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाखापत्तनम में इंग्लैंड को 106 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर करने के बाद दोनों टीमें अब तीसरे टेस्ट की तैयारी में जुट गई हैं। राजकोट में होने वाले उस मैच से पहले दोनों टीमों के पास 10 दिन का ब्रेक है। इंग्लैंड 15 फरवरी से शुरू हो रहे तीसरे टस्ट की तैयारी के लिए अबू धाबी रवाना हो रही है, वहीं भारतीय खिलाड़ी भी कुछ दिन का ब्रेक ले सकते हैं। बीसीसीआई ने अभी तक बाकी बचे तीन मैचों के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में कुछ भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 10 दिन का अंतर है और अगले तीन टेस्ट में शामिल होने वाली टीम का लुक पहले दो टेस्ट से अलग हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित और अगरकर के बीच लंबी चर्चा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को भारत द्वारा इंग्लैंड को हराने के बाद सीमा रेखा के पास लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। भारतीय कप्तान और बीसीसीआई की चयन समिति के अध्यक्ष के बीच काफी चर्चा हुई और संभवत: आगे की राह पर चर्चा हुई। भारत की टीम कुछ खिलाड़ियों के चोटिल और विराट कोहली जैसे दिग्गज के ब्रेक लेने से कुछ हद तक कमजोर हो गई थी। विशाखापत्तनम में रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और कोहली के नहीं होने के बावजूद चार दिनों के अंदर खेल खत्म कर दिया।

टीम इंडिया की आगे की राह आसान नहीं

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
हालांकि, इंग्लैंड ने भारत को हर कदम पर चुनौती दी और टीम इंडिया की आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है। बैजबॉल से प्रेरित होकर इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट मैचों में भारत को कड़ी टक्कर दी और इससे टीम प्रबंधन, रोहित, अगरकर और कोच राहुल द्रविड़ पूरी तरह वाकिफ होंगे। इसलिए मैच के तुरंत बाद हुई चर्चा से संकेत मिलता है कि भारत अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम तैयार करने में समय बर्बाद नहीं कर रहा है, जिसकी घोषणा इसी सप्ताह की जा सकती है। जडेजा की चोट कितनी गंभीर है? क्या कोहली की वापसी होगी? यदि हां, तो बाहर कौन जाता है? क्या केएस भरत 15 में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे? इन सभी सवालों के जवाब जल्द ही दिए जाएंगे।


नीचे देखें रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की बातचीत का वीडियो-

कोहली टीम में नहीं थे शामिल

रोहित और अगरकर की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि बातचीत किसी भी तरह से कोहली को योजना में वापस लाने का तरीका खोजने के बारे में थी। कोहली ने निजी कारणों से पहले दो टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया था जिसके बारे में एबी डिविलियर्स ने खुलासा किया था कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हालांकि, पीटरसन ने कहा कि उनकी कमी हैदराबाद और विशाखापत्तनम दोनों मैचों में महसूस की गई।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
राजकोट टेस्ट से क्या उम्मीद करें
केविन पीटरसन ने कहा, 'वे विराट कोहली की वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि सीरीज में उनकी कमी खल रही है। यहां तक कि राहुल द्रविड़ को खेल के बाद ड्रेसिंग रूम में श्रेयस अय्यर के साथ गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया था। क्या यह सब आगे होने वाले बदलाव के संकेत हैं? यह तो वक्त ही बताएगा। वहीं, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का भी ऐसा ही मानना है। इस बात को लेकर भी चर्चा है कि भारत जसप्रीत बुमराह को अगले टेस्ट से आराम दे सकता है ताकि मोहम्मद सिराज की वापसी हो सके। बुमराह ने विशाखापत्तनम में नौ विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें