टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी शीतल ने बेटे को जन्म दिया है। उथप्पा ने इस खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर करते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया।
उथप्पा ने अपने बेटे और पत्नी के साथ एक फोटो ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। उथप्पा ने ट्वीट करके कैप्शन दिया, 'हमारी बड़ी खुशी आ चुकी है। निएल नोलन उथप्पा। इतने प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद।' खबर लिखे जाने तक उथप्पा के इस ट्वीट पर 2,500 से अधिक लाइक आ चुके हैं जबकि 260 लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। करीब 200 लोगों ने कमेंट करके उथप्पा को शुभकामनाएं दी।
Our bundle of joy has arrived!! NEALE NOLAN UTHAPPA😊 thank you for all the love and support!! #whentwobecomethree #batmenandjoker pic.twitter.com/4FwRbzfj7Y— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) October 11, 2017
बता दें कि उथप्पा की पत्नी शीतल ने 10 अक्टूबर को बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। उथप्पा और शीतल ने पिछले साल मार्च 2016 में ही शादी की थी। उनकी वाइफ शीतल एक टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। शादी से पहले उथप्पा और शीतल 7 साल रिलेशनलशिप में रहे जबकि इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया।
उथप्पा फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा तो नहीं है, लेकिन आईपीएल में केकेआर टीम के लिए वह अहम खिलाड़ी हैं। उथप्पा ने केकेआर के लिए ओपनर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रोबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के लिए 46 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 अर्धशतकों की मदद से 934 रन बनाए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए उन्होंने 13 टी-20 मैचों में 249 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल हैं।