फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM की EAC की पहली मीटिंग में हुआ तय, आर्थिक विकास-रोजगार समेत इन 10 मुद्दों पर होगा काम

Wed, 11 Oct 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
आर्थिक सलाहकार परिषद की पहली मीटिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन
जीडीपी में आई गिरावट के बाद पीएम मोदी द्वारा गठित आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की पहली मीटिंग आज हुई। मीटिंग के बाद देबराय ने बताया कि उन्होंने 10 मुद्दों को चुना है जिनपर शुरुआत में काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


10 मुद्दों का जिक्र कर देबराय ने कहा कि सबसे पहले आर्थिक विकास, रोजगार बढ़ाना, औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्र का एकीकरण, वित्तीय ढांचा, मौद्रिक नीति, सार्वजनिक व्यय में दक्षता, आर्थिक प्रशासन, कृषि और पशुपालन, मांग और उत्पादन के तरीकों का अध्यन पर नजर रखी जाएगी।

देबराय ने कहा कि मौद्रिक नीति पर उनकी जो भी राय होगी उसको वह आरबीआई से साझा करेंगे। देबराय ने कहा कि कमेटी का प्रमुख काम आर्थिक विकास को बढ़ाना और रोजगार के अवसर पैदा करना रहेगा।
विज्ञापन


EAC-PM को 25 सितंबर को पीएम मोदी द्वारा गठित तय किया गया था। आज की मीटिंग में वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम भी मौजूद रहे। उनके साथ इसमें नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबराय (EAC-PM के चेयरमैन) भी थे। मीटिंग में आर्थिक मामलों के जानकार सुरजीत भल्ला, राथिन रॉय, आशिमा गोयल और रतन बटवल भी उपस्थित रहे।

पढ़ें: 3 साल बाद पीएम मोदी ने गठित की आर्थिक सलाहकार परिषद, बिबेक देबराय होंगे चेयरमैन

सरकार ने आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन ऐसे समय में किया है जब अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 5.7 फीसदी पर पहुंच गई है, जो कि मई 2014 के बाद सबसे कम है। मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बनी ईएसी के अध्यक्ष पूर्व आरबीआई गवर्नर सी रंगराजन थे। 2014 में यूपीए के सत्ता से हटने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
  Public expenditure & efficiency of public expenditure, institutions of the economic governance, agriculture & animal husbandry: Bibek Debroy — ANI (@ANI) October 11, 2017

  Economic Growth, employment & job creation, informal sector and integration of informal sector,fiscal framework,monetary policy:Bibek Debroy — ANI (@ANI) October 11, 2017

  Delhi: First meeting of Economic Advisory Council to the Prime Minister, chaired by Bibek Debroy, underway. pic.twitter.com/YztRX0JXzp — ANI (@ANI) October 11, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें