फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: दूसरे टेस्ट में पंत को मिल सकता है मौका, जिम में जमकर बहा रहे हैं पसीना, VIDEO    

Tue, 22 Dec 2020 08:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। इससे पहले वह जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि अभ्यास मैच में शतक जड़ने वाले पंत की वकालत बड़े बड़े दिग्गज कर रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा पहले टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। पंत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 73 गेदों में 103 रन की शतकीय पारी खेली थी। वीडियो में पंत जिस तरह से पसीना बहा रहे हैं उसे देखकर यही लगता है कि पंत दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिसा होंगे।

गौरतलब है कि ऋषभ पंत इकलौते ऐसे भारतीय विकेटकीपर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर शतक लगाए हैं। बता दें कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट से करारी हार मिली थी। टीम इंडिया की दूसरी पारी महज 36 रनों पर सिमट गई थी। यही नहीं, भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें