कोलकाता के बंगाल केमिकल्स के पास स्थित ईएम बाईपास रोड पर मंगलवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग को बुझा दी गई। वहीं आग लगने के बाद ईएम बाइपास पर यातायात को रोक दिया गया था जहां कि एकबार फिर सेवा शुरू कर दी गई है।