फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs DC Qualifier 1: पंत ने एक हाथ से जड़े दो छक्के, 86 मीटर दूर जाकर गिरी गेंद, देखें VIDEO

Sun, 10 Oct 2021 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पंत ने यह दोनों छक्के एक हाथ से लगाए। इसके बाद से ट्विटर पर इन दोनों शॉट का वीडियो ट्रेंड कर रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पंसद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंत का एक हाथ से छक्का - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ल कैपिटल्स (डीसी) के बीच आईपीएल 2021 का पहला क्वालीफायर मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में धोनी की सेना ने 19.4 ओवर में 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। डीसी की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए। 
विज्ञापन


पंत ने यह दोनों छक्के एक हाथ से लगाए। इसके बाद से ट्विटर पर इन दोनों शॉट का वीडियो ट्रेंड कर रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पंसद भी कर रहे हैं। इनमें से एक छक्का पंत ने शार्दुल ठाकुर द्वारा डाले गए 16वें ओवर में लगाया। यह 86 मीटर लंबा छक्का था। यह पहली बार नहीं है जब पंत ने एक हाथ से छक्के लगाए हैं। 

इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए टेस्ट सीरीज में और भारत-इंग्लैंड के बीच फरवरी-मार्च में हुई सिमित ओवरों की सीरीज में भी वह एक हाथ से छक्के लगा चुके हैं। पंत के आईपीएल करियर की यह 15वीं फिफ्टी रही। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 60 रन की पारी खेली। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 70 रन और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन की पारी खेली। आखिरी में धोनी ने छह गेंदों पर 18 रन बनाकर मैच जिता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन











 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें