फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में ये होंगे अंपायर, मेनन-रिचर्ड ऑस्ट्रेलिया-द.अफ्रीका मैच में करेंगे अंपायरिंग

Tue, 14 Nov 2023 09:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पहला सेमीफाइनल मुंबई में 15 नवंबर जबकि दूसरा कोलकाता में 16 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 में हुए विश्वकप सेमीफाइनल में भी इलिंगवर्थ मैदानी अंपायर थे।
विज्ञापन
रोड टकर, रिचर्ड इलिंगवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोड टकर और रिचर्ड इलिंगवर्थ भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर होंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अंतिम चार के दूसरे मुकाबले में नितिन मेनन और रिचर्ड कैटलब्रो यह भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल मुंबई में 15 नवंबर जबकि दूसरा कोलकाता में 16 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 में हुए विश्वकप सेमीफाइनल में भी इलिंगवर्थ मैदानी अंपायर थे। ओल्ड ट्रैफर्ड पर मौसम से प्रभावित यह मुकाबला दो दिन चला था और इसे न्यूजीलैंड ने 18 रन से जीता था।

टकर ने इस मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाई थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल टकर का 100वां एकदिवसीय मुकाबला होगा। इस मैच में जोएल विल्सन तीसरे अंपायर, एड्रियन होल्डस्टॉक चौथे अंपायर और एंडी पाइक्राफ्ट मैच रैफरी की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


कैटलब्रो ने भी मौजूदा विश्वकप के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अंपायरिंग का शतक पूरा किया। उन्होंने नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच 21 अक्तूबर को हुए मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। वह लगातार तीसरे विश्वकप में सेमीफाइनल में अंपायर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें