15 महीने के दौरान रोहित और कोहली के नहीं खेलने पर कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। ऐसे में विश्व कप के लिए चुने जाने वाले 15 खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई पशोपेश की स्थिति में है और वह कोहली के स्क्वॉड में जगह को लेकर भी निश्चित नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली, अजीत अगरकर, रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप से पहले एक बात तो तय है कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते दिखेंगे। इसके अलावा टीम क्या होगी, कैसी होगी, इसको लेकर अभी तक चयनकर्ताओं की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। कुछ समय पहले तक तो यह भी तय नहीं था कि रोहित और विराट कोहली इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे या नहीं। हालांकि, जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से दोनों ने वापसी की। इसके बाद दोनों के टी20 विश्व कप में खेलने की बातें भी सामने आने लगीं। अब एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कुछ चौंकाने वाली बातें कही गई हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, विराट के टी20 विश्व कप खेलने को लेकर सस्पेंस जारी है। चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में विराट के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं और चाहते हैं कि युवा खिलाड़ियों को इस मार्की टूर्नामेंट में मौका दिया जाए।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
बीसीसीआई ने की थी रोहित-कोहली से बातचीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले दोनों से इस प्रारूप में खेलने को लेकर उनकी इच्छा के बारे में पूछा था। इस पर दोनों ने हां में जवाब दिया था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में दोनों ने 15 महीने बाद टीम में वापसी की थी। हालांकि, प्लेइंग-11 में कोहली की जगह को लेकर हमेशा सवालिया निशान लगा रहा। दरअसल, वनडे विश्व कप के दौरान रोहित ने शीर्ष क्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। वहीं, कोहली अपना नैचुरल गेम खेलते दिखे थे। उनका रोल एंकर का था। वनडे में लंबे खेल की वजह से यह बैटिंग स्टाइल कामयाब हुई, लेकिन टी20 में क्या यह रोल फिट बैठता है? इसको लेकर अब तक चर्चा जारी है।
विज्ञापन
3 of 6
रोहित और अगरकर
- फोटो : BCCI
युवा खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से प्रभावित किया
15 महीने के दौरान रोहित और कोहली के नहीं खेलने पर कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। ऐसे में विश्व कप के लिए चुने जाने वाले 15 खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई पशोपेश की स्थिति में है और वह कोहली के स्क्वॉड में जगह को लेकर भी निश्चित नहीं हैं। 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, चयकर्ता कोहली के रोल से खुश नहीं हैं और उनका मानना है कि वह टी20 में टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलने में सक्षम नहीं हो पाए। उन्हें तभी टी20 विश्व कप में मौका मिल सकता है, अगर वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुछ कड़े और बड़े फैसले ले सकते हैं।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
अगरकर ने की थी विराट कोहली से बातचीत
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट को अगरकर ने अपने बैटिंग अप्रोच में बदलाव के बारे में सूचित किया था। इस बातचीत के बाद कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैचों में अधिक आक्रामक बल्लेबाजी करने की कोशिश की थी, लेकिन 29 रन का सर्वोच्च स्कोर ही बना सके। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं की राय है कि वेस्टइंडीज में धीमी विकेट पर कोहली इतने सफल साबित नहीं होंगे और उनका नैचुरल गेम वहां कामयाब नहीं होगा। इसलिए, चयन समिति इस शोपीस इवेंट के लिए विकल्पों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने को लेकर हुई बातचीत
मुख्य चयनकर्ता अगरकर ने कथित तौर पर कोहली को यह समझाने का काम भी किया है कि उन्हें सबसे छोटे प्रारूप में युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाना होगा। हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को ही लेना पड़ सकता है, क्योंकि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी इसमें शामिल नहीं होना चाहते हैं। सूत्र ने कहा, 'यह एक बहुत ही नाजुक मामला बना हुआ है और कई लोग इसमें शामिल होने को तैयार नहीं हैं।' कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दो टी20 में आक्रामक होने की कोशिश की और खुद पर लगे एंकर टैग को हटाने की कोशिश की, लेकिन क्या कोहली जैसे खिलाड़ी को अपने खेल में बदलाव के लिए कहना जरूरी है?
सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली नहीं खेले तो क्या होंगे विकल्प?
अगर कोहली को शामिल नहीं किया जाता है तो सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इस्तेमाल मध्यक्रम में किया जा सकता है। इसके अलावा केएल राहुल और संजू सैमसन जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी ताबड़तोड़ बैटिंग करने में सक्षम हैं, लेकिन अभी कोहली के लिए सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन कर वह टीम इंडिया और चयनकर्ताओं को जवाब दे सकते हैं। हालांकि, सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि कोहली आईपीएल 2024 सीजन से पहले अभी तक आरसीबी कैंप में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने अपने बेटे अकाय के जन्म के कारण पूरी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज मिस कर दी थी।