फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर लौटा टीम इंडिया का बब्बर शेर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी सर्जरी

Tue, 02 Mar 2021 09:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @mayankcricket
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा मैदान पर वापस लौट चुके हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'मैदान पर वापसी।' दरअसल, जडेजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दौड़ते नजर आ रहे हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जडेजा - फोटो : social media
मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंगूठे में चोट की वजह से जडेजा को सर्जरी करवानी पड़ी थी। पिछले कुछ वर्षों में रविंद्र जडेजा ने बतौर ऑलराउंडर शानदार खेल दिखाया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media
जडेजा के पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं शामिल किया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी। 23 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा वन-डे सीरीज से वापसी कर सकते हैं। ऐसी संभावना है। मगर इससे पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। तभी उन्हें टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें