फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin: इंपैक्ट प्लेयर नियम के बचाव में उतरे रविचंद्रन अश्विन, बोले- इससे रणनीति को महत्व मिला

Wed, 28 Aug 2024 03:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंपैक्ट प्लेयर नियम आईपीएल 2023 में लागू हुआ था। इस नियम के अनुसार, हर टीम को अपनी प्लेइंग-11 के साथ चार-चार सब्सिट्यूट खिलाड़ियों के नाम भी बताने होंगे। कोई भी टीम 14 ओवर्स तक इन चार खिलाड़ियों में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किसी खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है।
विज्ञापन
रविचंद्नन अश्विन - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल के इंपैक्ट प्लेयर नियम का समर्थन किया है। उनका मानना है कि इस नियम के आने से रणनीति को अधिक महत्व मिला और खेल निष्पक्ष हुआ है। बता दें कि, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस नियम की आलोचना कर चुके हैं। उनका मानना है कि इससे ऑलराउंडरों को मौके मिलने कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

अश्विन ने किया इंपैक्ट प्लेयर नियम का समर्थन
अश्विन ने पूर्व कप्तान कृष्णामाचारी श्रीकांत से बातचीत के दौरान कहा- मुझे लगता है कि यह नियम उतना बुरा नहीं है क्योंकि इससे रणनीति का महत्व बढता है। उन्होंने आगे कहा- दूसरा पक्ष यह है कि इससे हरफनमौलाओं को प्रोत्साहन नहीं मिलता। लेकिन उन्हें कौन रोक रहा है । इस पीढी में वे ऐसा नहीं करते हैं ( बल्लेबाज गेंदबाजी करें या गेंदबाज बल्लेबाजी)।

अश्विन ने कहा कि ओस होने पर इस नियम से खेल में संतुलन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा- जब ओस के कारण मैच एकतरफा हो जाते हैं तो बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के पास जवाब में अतिरिक्त विकल्प रहता है । अगर आप बाद में बल्लेबाजी कर रहे हैं तो अतिरिक्त गेंदबाज की जगह बल्लेबाज को उतारा जा सकता है । इससे शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को मौके मिले हैं।
विज्ञापन

क्या है इंपैक्ट प्लेयर नियम?
इंपैक्ट प्लेयर नियम आईपीएल 2023 में लागू हुआ था। इस नियम के अनुसार, हर टीम को अपनी प्लेइंग-11 के साथ चार-चार सब्सिट्यूट खिलाड़ियों के नाम भी बताने होंगे। कोई भी टीम 14 ओवर्स तक इन चार खिलाड़ियों में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किसी खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है।

जो भी खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम से बाहर जाएगा, वह फिर दोबारा मैदान में नहीं दिख सकेगा। बाकी बचे मैच में इम्पैक्ट प्लेयर ही दिखेगा और मैच खेलेगा। कोई भी टीम किसी भी खिलाड़ी को तय ओवरों के अंदर रिप्लेस कर सकती है। चाहे वह खिलाड़ी बैटिंग किया हो या नहीं किया हो, गेंदबाजी किया हो या नहीं किया हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर किसी वजह से ओवरों में कटौती की जाती है और इसे 10 से कम कर दिया जाता है, तो इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें