फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: शतक लगाने पर 'मेरे स्तर का कोई नहीं' वाले जश्न पर फंसे रियान पराग, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

Tue, 09 Jan 2024 08:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पराग 2019 से राजस्थान रॉयल्स टीम की प्लेइंग-11 का नियमित हिस्सा रहे हैं। हालांकि, टीम के भरोसे के उलट उनका प्रदर्शन इस लीग में कुछ खास नहीं रहा है, जिससे उनके चयन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
रियान पराग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रियान पराग ने रणजी ट्रॉफी 2024 सत्र के ओपनिंग मैच में में कमाल कर दिया है। असम और छत्तीसगढ़ के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में असम से खेलते हुए रियान ने शतक लगाकर धमाल मचाया। उन्होंने सिर्फ 56 गेंद में शतक जड़ा और रणजी के इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उनसे पहले शक्ति सिंह (45 गेंद) और ऋषभ पंत (46 गेंद) ने रणजी में पराग से तेज शतक लगाए हैं। हालांकि, इस शतक से ज्यादा उनके जश्न मनाने का अंदाज की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर उसको लेकर बवाल हो रहा है। 
विज्ञापन

दरअसल, इस मैच में रियान पराग ने 87 गेंद में 155 रन की पारी खेली। शतक के बाद पराग ने सोशल मीडिया पर अपने जश्न का वीडियो शेयर किया। पराग ने जो जश्न मनाया था उसे 'कोई भी मेरे स्तर का नहीं' वाला जश्न का अंदाज कहा जा रहा है। इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया है। किसी ने पराग के आत्मविश्वास की तारीफ की है, तो किसी ने विपक्षी टीम और खिलाड़ियों के प्रति उनके रवैये की निंदा की है। रियान असम के कप्तान भी हैं। हालांकि, इस मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ असम को हार का सामना करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 327 रन बनाए। जवाब में असम की पहली पारी 159 रन पर सिमट गई। इस पारी में पराग ने आठ रन बनाए थे। इसके बाद असम को फॉलो ऑन खेलना पड़ा। फॉलो ऑन में असम की टीम 254 रन बना सकी। इसमें से रियान पराग के 87 गेंद में 11 चौके और 12 छक्के की मदद से 155 रन थे। इस तरह छत्तीसगढ़ को 87 रन का लक्ष्य मिला और उन्होंने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। पराग के शतक पर कुछ प्रतिक्रियाएं यहां देखें...





विज्ञापन

पराग 2019 से राजस्थान रॉयल्स टीम की प्लेइंग-11 का नियमित हिस्सा रहे हैं। हालांकि, टीम के भरोसे के उलट उनका प्रदर्शन इस लीग में कुछ खास नहीं रहा है, जिससे उनके चयन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। आईपीएल में अब तक 54 मैचों में वह 16.22 के साधारण औसत से 600 रन बना सके हैं। इसके अलावा चार विकेट लिए हैं। वह, 2023 इमर्जिंग एशिया कप के दौरान भारत की ए टीम का हिस्सा भी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें