हरभजन ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी
हरभजन ने मंदिर जाने के अपने इरादे की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं धर्म और भगवान का भक्त अनुयायी हूं। मैं आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में जाता हूं। जब भी मौका मिलेगा, मैं मंदिर जरूर जाऊंगा। यह सौभाग्य की बात है कि मंदिर का उद्घाटन हमारे जीवनकाल में हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में यह मंदिर बन रहा है।'
विपक्षी पार्टी के आरोपों पर भज्जी का जवाब
कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर समारोह का उपयोग कर रही है। इसके जवाब में भज्जी ने कहा, 'कौन क्या कहता है ये अलग मामला है, पर सही बात यह है कि यह जो मंदिर बनने जा रहा है, यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे दौर में यह चीजें हो रही हैं। हमें वहां जाना चाहिए, आशीर्वाद लेना चाहिए। मैं तो यही कहूंगा कि कोई जाए न जाए, मेरी जो भगवान में आस्था है, जो मेरा एक यकीन है, मैं तो जरूर जाऊंगा।'
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह।
- फोटो : twitter @harbhajan_singh
'किसी को अगर मेरे जाने से दिक्कत है तो...'
भज्जी ने कहा- कोई पार्टी जाए या न जाए, ये अपना मेरा एक स्टैंड है, जो भगवान में यकीन रखता है। कांग्रेस को जाना है जाए, नहीं जाना है नहीं जाए। किसी को भी जाना है जाए, नहीं जाना है मत जाए। किसी को अगर मेरे जाने से दिक्कत है, तो उनको जो करना है करे, क्योंकि मैं एक ऐसा इंसान हूं जो भगवान को मानता है। जो कुछ भी चीजें मेरे जीवन में हो रही हैं, मैं कुछ भी हूं तो यह ऊपर वाले की कृपा है और जरूर आशीर्वाद लेने जाऊंगा।