फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डेब्यू मैच में ही बदकिस्मती का शिकार हुए रजत पाटीदार, 30 की उम्र में डेब्यू कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Fri, 02 Feb 2024 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रजत इस मुकाबले में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। युवा बल्लेबाज के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
रजत पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार (दो जनवरी) को शुरु हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम ने पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 336 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 179 और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद हैं। इस मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेहान अहमद ने अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन


दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए रजत पाटीदार, वीडियो


मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रजत को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल की जगह प्लेइंग 11 में मौका दिया। रजत को पूर्व क्रिकेट जहीर खान ने डेब्यू कैप पहनाई। वहीं, सरफराज खान को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर (27 रन) के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रजत इस मुकाबले में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। युवा बल्लेबाज के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बता दें कि 30 वर्षीय बल्लेबाज को इंग्लिश स्पिनर रेहान अहमद ने भारतीय पारी के 72वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। रजत ने अहमद की गेंद को फ्रंट फुट बाहर निकालकर डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगने के बाद स्टंप्स के अंदर जा घुसी। इस दौरान पाटीदार को पैर से गेंद रोकने की कोशिश करते भी देखा गया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके और आउट हो गए।
विज्ञापन


पहले दिन जमकर गरजा जायसवाल का बल्ला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अब तक 336 रन बनाए हैं। पहले दिन का खेल पूरी तरह से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम रहा। इस खिलाड़ी ने विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। पारी की शुरुआत करने उतरे जायसवाल ने 257 गेंदों का सामना करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने 69.64 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 17 चौके और पांच छक्के जड़े और 179 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। रोहित शर्मा 14, शुभमन गिल 34 और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रजत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
इस मैच में रजत पाटीदार ने भी भारत के लिए पहला मुकाबला खेला। वह 1980 के बाद से दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 30 साल से ज्यादा की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। इस मामले में सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर हैं। रजत ने 30 साल 246 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेला। वहीं, सूर्यकुमार ने 32 साल 148 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें