फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माने के खिलाफ कोर्ट जाएगा राजस्थान रॉयल्स

Tue, 05 Feb 2013 02:27 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें दिए जाने जुर्माने के नोटिस के खिलाफ अपील करेगा। फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स को फेमा के कथित उल्लंघन के आरोप में सोमवार को ईडी की ओर से एक नोटिस मिला है। हम अपने वकीलों के साथ इस नोटिस पर चर्चा कर रहे हैं और हमारा इरादा इस नोटिस के खिलाफ अपील करने का है।’
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट(फेमा) के उल्लंघन आरोप में जयपुर आईपीएल क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (जेआईपीएल) पर करीब 100 करोड़ (98.5) का जुर्माना ठोका है। ईडी ने 100 करोड़ रुपये के जुर्माने में 50 करोड़ रुपये जेआईपीएल और इसके निदेशक पर, 34 करोड ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग पर और 14.5 करोड रुपये मेसर्स एनडी इंवेस्टमेंट पर लगाया है। सभी को जुर्माना भरने के लिए महज 45 दिनों का समय दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें