फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: धोनी को मिला रॉबिन उथप्पा का साथ, CSK और राजस्थान रॉयल्स के बीच खास करार

Thu, 21 Jan 2021 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को ट्रेडिंग नियम के तहत रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ट्रेड किया है। इसका मतलब उथप्पा आईपीएल के 14वें सीजन में 'धोनी सेना' का हिस्सा होंगे। उथप्पा को लेने के बाद सीएसके छह और खिलाड़ी ले सकता है, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल राजस्थान ने उथप्पा को तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2020 में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कुल 12 मैचों में केवल 196 रन बनाए थे। बता दें कि चेन्नई ने नीलामी से पहले अपने छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें हरभजन सिंह और केदार जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले चेन्नई के पास 22.9 करोड़ की राशि बची थी लेकिन सीएसके ने उथप्पा (तीन करोड़) के लिए राजस्थान के साथ ट्रेड कर ली। इसके बाद चेन्नई के पास अब 19.9 करोड़ रुपये की राशि बची है। 
विज्ञापन

 


चेन्नई सुपरकिंग्स 
  • रिटेन: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, आर. साई किशोर, सैम करन।
  • रिलीज: शेन वॉटसन (रिटायर्ड), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह।
  • शेष राशि: 19.9 करोड़
  • खिलाड़ी लेने हैं: 06 (01 विदेशी) 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें