फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, आरसीबी के खिलाफ मैच से भी बाहर रहेंगे संजू सैमसन; रिहैब जारी रखेंगे

Mon, 21 Apr 2025 07:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के लिए चिंता की बात यह है कि फ्रेंचाइजी के मेडिकल स्टाफ ने सैमसन की वापसी कब तक होगी इसका जवाब नहीं दिया है। सैमसन की अनुपस्थिति में रियान पराग टीम की कमान संभालते रहेंगे।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को इसकी पुष्टि कर दी है। सैमसन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और वह तब से इससे उबर रहे हैं। सैमसन शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी नहीं खेल सके थे। 
विज्ञापन

रियान पराग करते रहेंगे कप्तानी 
राजस्थान के लिए चिंता की बात यह है कि फ्रेंचाइजी के मेडिकल स्टाफ ने सैमसन की वापसी कब तक होगी इसका जवाब नहीं दिया है। सैमसन की अनुपस्थिति में रियान पराग टीम की कमान संभालते रहेंगे। रियान ने टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में भी राजस्थान की कप्तानी की थी क्योंकि सैमसन सिर्फ पूर्ण बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे थे और विकेटकीपिंग का जिम्मा नहीं संभाल रहे थे। सैमसन तीनों मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उन्होंने टीम के चौथे मैच से कप्तानी की थी। 

ये भी पढ़ें: MI vs CSK: जयवर्धने ने रोहित को दिया नया उपनाम, सीएसके के खिलाफ शानदार पारी के बाद दिया विशेष उपहार, वीडियो

जयपुर में ही रहेंगे सैमसन 
राजस्थान ने बयान जारी कर कहा, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और वह राजस्थान रॉयल्स मेडिकल स्टाफ के साथ टीम के होम बेस पर ही रहेंगे। रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के अंतर्गत वह आरसीबी के खिलाफ आगामी मैच के लिए बेंगलुरु नहीं जाएंगे। टीम प्रबंधन उनकी प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उनकी वापसी के लिए मैच दर मैच का दृष्टिकोण अपनाएगा। 
विज्ञापन

जुरेल करेंगे विकेटकीपिंग 
सैमसन की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। अब तक खेले गए सात मैच में सैमसन ने एक अर्धशतक से 224 रन बनाए हैं। रियान के नेतृत्व में, रॉयल्स ने चार में से तीन मैच गंवाए और केवल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आठ मैच में छह हार के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें