फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs CSK: जयवर्धने ने रोहित को दिया नया उपनाम, सीएसके के खिलाफ शानदार पारी के बाद दिया विशेष उपहार, वीडियो

Mon, 21 Apr 2025 05:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उन्होंने 45 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। मुंबई की जीत से गदगद फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस माहेला जयवर्धने ने रोहित को नए उपनाम से पुकारा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। रोहित ने इस पारी से अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। रोहित इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उन्होंने 45 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। मैच के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में रोहित की जमकर सराहना की गई। 
विज्ञापन

रोहित-सूर्यकुमार की साझेदारी 
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन बनाए थे, लेकिन रोहित और सूर्यकुमार ने दूसरे विकेट लिए शतकीय साझेदारी की जिससे मुंबई ने 15.4 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई की ओर से रोहित और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी की और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की अविजित साझेदारी हुई। 

ये भी पढ़ें: KKR vs GT Playing 11: पिछली हार भुलाकर वापसी करना चाहेगी केकेआर, शीर्ष पर दबदबा बरकरार रखने उतरेगा गुजरात

जीत से गदगद हुए जयवर्धने 
मुंबई की जीत से गदगद फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस माहेला जयवर्धने ने रोहित को नए उपनाम 'मावेरिक' से पुकारा और उन्हें नया चश्मा लाकर दिया। जयवर्धने ने कहा कि वह आईपीएल के इस सत्र में रोहित के सफर से खुद को जोड़ सकते हैं, क्योंकि उन्होंने भी अपने खेल के दिनों में इसी तरह की चुनौतियों का सामना किया है। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जयवर्धने ने कहा, हडल में, पोलार्ड ने कुछ खास मांगा और आप लोगों ने उसे पूरा किया। मैं भी इससे गुजर चुका हूं, जब आप क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तो आप थोड़े से उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं और आपको बहुत गहराई से सोचना पड़ता है। लेकिन रोहित शानदार रहे, मावेरिक बढ़िया खेला। 

विज्ञापन

सीएसके के मैच से पहले नहीं चल रहा था रोहित का बल्ला 
सीएसके के खिलाफ मैच से पहले रोहित आईपीएल 2025 में 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे और उन्होंने छह मैचों में 82 रन बनाए थे। मुंबई के लिए शीर्ष क्रम में रोहित का फॉर्म चिंता का विषय था। हालांकि, सीएसके जैसे मुख्य प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रोहित ने दमदार पारी खेली और 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी सहज दिखे। उन्होंने सबसे पहले रियान रिक्लेटन के साथ पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े और फिर सूर्यकुमार के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें