फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना, हरभजन, श्रीसंत को वापसी की उम्मीद

Sun, 10 Feb 2013 12:59 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए रविवार को जब चयनकर्ताओं की बैठक होगी तो उनके सामने संतुलित टीम चयन करने की चुनौती होगी। रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में उम्दा प्रदर्शन के बूते सुरेश रैना, हरभजन सिंह और एस श्रीसंत जैसे कई खिलाड़ी वापसी की उम्मीद लगाए हैं। टॉप प्रतिद्वंद्वियों से लगातार तीन सीरीजों में हुई नाकामी के बाद संतुलित और विजयी टीम चुनना चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द है।
विज्ञापन


वीरू, गंभीर का चयन लगभग तय
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को शर्मनाक पराजय का दंश झेलना पड़ा था। लेकिन इसके बाद अपने से कमतर वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड पर मिली जीत से भारतीय टीम एक बार फिर लय में लौटती नजर आई लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 1-2 से मिली हार ने चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। लेकिन सही विकल्प की कमी की वजह से इन दोनों का सीरीज की शुरुआत में टीम में रहना पक्का है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट 22 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है।
विज्ञापन


मुरली, जाफर को मिल सकता है मौका
सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग टेस्ट में शतकीय पारी खेलनी थी जबकि गंभीर का पिछले 16 टेस्ट में 93 रन है। मुरली विजय इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रिजर्व ओपनर थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ईरानी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ शानदार शतक ठोक उन्होंने भी अपना दावा जता दिया है।

अगर चयनकर्ता दूसरे विकल्प के बारे में सोचते हैं तो वसीम जाफर के अपने कैरियर में पांच टेस्ट शतक हैं लेकिन उन्होंने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर गेम के बाद अपनी जगह गंवा दी थी। लगातार खराब फार्म में चल रहे सचिन तेंदुलकर ने ईरानी ट्रॉफी में नाबाद 140 रन बनाकर लय में लौटने के संकेत दे दिए हैं।

रोहित के चयन पर रहेगी नजर
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का टीम में रहना तय है जबकि मध्यक्रम में सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी, युवराज सिंह और रविंद्र जडेजा के बीच होड़ है। रैना ने ईरानी ट्रॉफी में शतक ठोक अपनी वापसी का दावा जता दिया है। रहाणे 83 रन की उम्दा पारी भी खेली जबकि रोहित फ्लॉप रहे।

भुवनेश्वर, समी का चयन तय
पेस गेंदबाजी चिंता का सबब है। जहीर खान और उमेश यादव चोटिल हैं जबकि इशांत शर्मा के भी टखने में सूजन है। लिहाजा चयनकर्ता केरल के गेंदबाज श्रीसंत पर दाव लगा सकते हैं। साथ ही पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वन-डे में उम्दा प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सामी को भी जगह मिल सकती है। स्पिन विभाग का भार आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा और पीयुष चावला के कंधों पर होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें