गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की महाकुंभ में शिरकत करने की संभावना धूमिल होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अफजल गुरू को फांसी के बाद देश में हर तरफ कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बाद मोदी की आगामी 12 फरवरी की इलाहाबाद यात्रा मुश्किल में पड़ गई है। सूत्रों के अनुसार मोदी का इलाहाबाद पहुंचने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इससे पहले मोदी के 12 फरवरी को त्रिवेणी में डुबकी लगाने की अटकलें थीं।