फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: आर अश्विन पर लग सकता है जुर्माना, फाइनल में हेलमेट पर पहना BCCI का लोगो

Fri, 25 Oct 2019 06:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media
भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सभी को चौंका दिया। अश्विन ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया जब वे मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर गए। वैसे वे बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और 13 गेंदों में आठ रन ही बना पाए।
विज्ञापन

2 of 4
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media
शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक और तमिलनाडु की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। हालांकि मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका और कर्नाटक की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं अब अश्विन एक बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं, उनपर हेलमेट पर बीसीसीआई का लोगो इस्तेमाल करने के मामले में जुर्माना भी जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media
दरअसल बीसीसीआई के नियम के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में बीसीसीआई का लोगो इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे हेलमेट पर उसे टेप से चिपकाना होगा, लेकिन अश्विन ने ऐसा नहीं किया। जबकि इसी मैच में कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने हेलमेट पर बीसीसीआई के लोगो को टेप से चिपकाकर इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

4 of 4
विजय हजारे ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन ही बना पाई। तमिलनाडु की टीम कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन के तूफान के आगे टिक नहीं पाई। मिथुन ने अपने जन्मदिन पर हैट्रिक सहित पांच विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें