फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs PBKS: पंजाब का दूसरा सबसे सफल रन चेज, ओडियन स्मिथ की तूफानी पारी ने दिलाई जीत, मैच में लगे 27 छक्के

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ओडियन आठ गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहरुख 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर नॉटआउट रहे। यह पंजाब किंग्स के आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे सफल चेज है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 205 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में कुल 27 छक्के लगे। बैंगलोर की ओर से 13 और पंजाब की ओर से 14 छक्के लगे।
विज्ञापन

 
206 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.5 ओवर में 156 के स्कोर पर पंजाब ने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओडियन स्मिथ मैदान पर आए। तब पंजाब को 31 गेंदों पर 50 रन की जरूरत थी। ओडियन ने शाहरुख खान के साथ मिलकर मैच पलट दिया। ओडियन को 10 के स्कोर पर अनुज रावत ने ड्रॉप किया था। इसका खामियाजा पूरी बैंगलोर टीम को भुगतना पड़ा। 

पंजाब को जीत दिलाने के बाद शाहरुख और ओडियन

ओडियन आठ गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहरुख 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर नॉटआउट रहे। पंजाब किंग्स का यह दूसरा सबसे सफल टारगेट चेज है। इससे पहले उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 211 का लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी पारी और आखिर में दिनेश कार्तिक की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत बैंगलोर ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। विराट कोहली ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 29 गेदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आखिर में 14 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं। 


डुप्लेसिस

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की शुरुआत धीमी पर सधी हुई रही। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। राहुल चाहर ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने रावत को क्लीन बोल्ड किया। रावत 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्की की मदद से 21 रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली और डुप्लेसिस ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी।

दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 118 रन की साझेदारी हुई। डुप्लेसिस ने इस बीच 23वां अर्धशतक लगाया। वे 57 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट अर्शदीप को मिला। शाहरुख खान ने डुप्लेसिस का कैच सात के निजी स्कोर पर छोड़ा था और शाहरुख ने ही कैच पकड़ा। 

दिनेश कार्तिक

आखिर में दिनेश कार्तिक ने कोहली के साथ मिलकर बैंगलोर को 205 के स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक का स्ट्राइक रेट 228 का रहा। वहीं, कोहली ने 141 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कोहली और कार्तिक के बीच तीसरे विकेट के लिए 17 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी हुई। आखिरी पांच ओवर में बैंगलोर ने 63 रन बनाए और एक विकेट गंवाया।
विज्ञापन

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी रही। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन के बीच 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। मयंक के रूप में पंजाब को पहला झटका लगा। वे 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर आुट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद धवन और आईपीएल में डेब्यू कर रहे भानुका राजपक्षे ने दूसरे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी निभाई।


धवन और मयंक 

धवन 29 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। इसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। इसके बाद सिराज स्पेशल देखने को मिला। उन्होंने 14वें ओवर में भानुका राजपक्षे और डेब्यूटांट राज बावा को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजा। राजपक्षे 22 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के की मदद से 43 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। वहीं, अंडर-19 स्टार बावा शून्य पर पवेलियन लौटे। 

लियाम लिविंगस्टोन 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। इसमें दो छक्के शामिल हैं। आखिर में ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान ने 25 गेंदों पर 52 रन की नाबाद साझेदारी निभाई और पंजाब टीम को जीत दिलाई। बैंगलोर की ओर से सिराज ने दो विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

शाहरुख खान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें