फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित की कप्तानी पारी, पुणे को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंची मुंबई

Mon, 02 May 2016 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा
विज्ञापन
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 85) की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को आठ विकेट से हराकर आईपीएल-9 में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
गत चैंपियन मुंबई 10 अंकों के साथ आठ टीमों की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पुणे की ओर से रखे गए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने नौ गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।

रोहित ने 60 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने जोस बटलर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 70 रन की अटूट साझेदारी की। मुंबई की ओर से अंबाती रायडू ने 22 जबकि पार्थिव पटेल ने 21 रन का योगदान दिया। बटलर 27 रन पर नाबाद लौटे।
विज्ञापन


पुणे की ओर से अशोक डिंडा और आर अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाए। इससे पहले, सौरभ तिवारी (57) और स्टीवन स्मिथ (45) के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए थे।
विज्ञापन

मुंबई ने पुणे को आठ विकेट से हराकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पुणे को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पुणे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुल योग में अभी आठ रन ही जुड़े थे कि शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को चार के निजी योग पर तेज गेंदबाज मैक्लेनघन ने कृणाल पांड्या के हाथों कैच कराकर तगड़ा झटका दिया।

इसके बाद तिवारी ने स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम के कुल स्कोर को 90 रन के पार पहुंचाया। स्मिथ ने 23 गेंदों पर  चार चौके और तीन छक्का लगाया। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराया।

पीटर हैंड्सकॉम्ब कुछ खास योगदान नहीं दे सके और वह छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें हरभजन सिंह की गेंद पर जोस बटलर ने कैच किया। तिवारी के रूप में पुणे का चौथा विकेट गिरा। तिवारी को बुमराह ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया।

तिवारी ने 45 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 24 गेंदों पर 24 रन बनाकर बुमराह के तीसरे शिकार बने। थिसारा परेरा 12 और रजत भाटिया तीन रन पर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से बुमराह ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि मैक्लेनघन और हरभजन के खाते में एक-एक विकेट गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें