फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पृथ्वी शॉ ने अपने सबसे बुरे पल को किया याद, पिता को ठहराया जिम्मेदार!

Sun, 23 May 2021 05:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पिता की इस गलती के चलते पृथ्वी शॉ ने झेला बैन
  • आठ महीने रहे क्रिकेट से दूर 
  • 2019 में पृथ्वी शॉ पर प्रतिबंधित पदार्थ लेने का लगा था आरोप
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने बुरे पल को याद किया है, जब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। शॉ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का शानदार आगाज किया, लेकिन आगे चलकर उन्हें काफी कठिन दौर से गुजरना पड़ा। कुछ दिनों तक वो चोट से परेशान रहे, फिर उन पर 2019 में प्रतिबंधित पदार्थ लेने का आरोप लगा, जिसके कारण वे आठ महीने तक क्रिकेट से दूर रहे।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
दरअसल, क्रिकबज से बात करते हुए पृथ्वी शॉ ने अपने सबसे कठिन दौर का जिक्र किया और कहा, हम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए इंदौर में थे और मेरी तबीयत खराब थी। इसलिए मैं रात के खाने के लिए बाहर गया था और बहुत खांस रहा था। तभी मैंने पापा को फोन लगाया कि मुझे खांसी और जुकाम है तो उन्होंने मुझे बाजार में उन्होंने कहा कि एक कफ सिरप ले लो। मैंने इसके बारे में फिजियो को नही बताया।

एक महीने कमरे से बाहर नहीं निकला 
शॉ ने आगे कहा, 'मैंने उस सिरप को दो दिनों तक लिया और तीसरे दिन मेरा डोप टेस्ट हुआ। मुझे टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। वह मेरे लिए वास्तव में सबसे कठिन दौर था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इसके बाद मैं कुछ समय के लिए लंदन चला गया था और वहां एक महीने कमरे से बाहर नहीं निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ महीने तक रहे क्रिकेट से दूर
बता दें कि बीसीसीआई ने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के चलते शॉ को जून 2019 में 8 महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें