फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई, बोले- भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित

Sun, 06 Feb 2022 08:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। भारत ने पांचवीं बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने पांचवीं बार यह टूर्नामेंट जीता है। यश धुल की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। भारत की इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस जीत से यह साबित होता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। भारत ने पहली बार साल 2000 में यह टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद 2008, 2012, 2018 और अब 2022 में भी टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप की विजेता बनी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अंडर-19 टीम को बधाई देते हुए कहा "उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और सक्षम हाथों में है।" 

भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड के लिए जेम्स रियू ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए थे। वहीं, भारत की ओर से राज बावा ने पांच और रवि कुमार ने चार विकेट झटके। इसके जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से निशांत सिंधू 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली। राज बावा को फाइनल में पांच विकेट लेने और 35 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


भारतीय टीम के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड
भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी। अंडर-19 में कोई भी टीम इतनी बार विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। वहीं, यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड लगातार चौथा फाइनल मैच भी था। भारतीय टीम के नाम सबसे ज्यादा पांच विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार यह खिताब जीता है। भारतीय टीम इस साल विश्व कप में शानदार फॉर्म में थी। टीम ने टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से लेकर अब तक अपने सभी मैच जीते।

भारत ने खेला रिकॉर्ड आठवां फाइनल
भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया और पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। वहीं, 2006, 2016 और 2020 में भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें