फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: ओलंपिक ऑर्डर सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने दी अभिनव को बधाई, कहा- हर भारतीय के लिए गर्व की बात

Thu, 25 Jul 2024 12:09 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

41 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता जीतकर भारत के पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2010 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट समिति के सदस्य थे।
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा-पीएम मोदी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक आंदोलन में उनकी उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। पुरस्कार समारोह ओलंपिक के समापन से एक दिन पहले 10 अगस्त को पेरिस में 142वें आईओसी सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम ने दी शुभकामनाएं
पीएम ने 'एक्स' पर लिखा, "हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई। चाहे वह एथलीट के रूप में हो या उभरते खिलाड़ियों के लिए एक संरक्षक के रूप में, उन्होंने खेलों और ओलंपिक आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।"


खेल मंत्री ने भी किया ट्वीट
वहीं, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "ओलंपिक आंदोलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित होने पर अभिनव बिंद्रा को बधाई! उनकी उपलब्धि हमें गर्व से भर देती है और वे वास्तव में इसके हकदार हैं। उनके नाम ने ही निशानेबाजों और ओलंपियनों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।"
विज्ञापन



बिंद्रा ने 2008 में जीता था स्वर्ण
41 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता जीतकर भारत के पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2010 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट समिति के सदस्य थे। 2014 से इसके अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वह 2018 से आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें