फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: पीएम मोदी ने रोहित से पूछा- मिट्टी का स्वाद कैसा था? विराट-सूर्यकुमार से भी इस खास पल के बारे में जाना

Fri, 05 Jul 2024 12:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा से पूछा कि जीत के बाद जब आपने पिच का टुकड़ा, वहां की मिट्टी को अपने मुंह में डाला तो उसका स्वाद कैसा था। इस पर रोहित ने प्रधानमंत्री के सामने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप विजेता टीम ने बारबाडोस से लौटने के बाद गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। भारतीय टीम चार्टर विमान से भारत लौटी और इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर भारतीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया और उनसे बातचीत की। पीएम ने चैंपियन खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : Narendra Modi Twitter
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, मीट-एंड-ग्रीट सेशन के दौरान कुछ क्लिप चलाई गईं और मोदी ने कई खिलाड़ियों से रोमांचक फाइनल के विभिन्न पहलुओं के बारे में पूछा। एक घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक में मोदी ने भारत की जीत पर खुशी जाहिर की और साथ ही मुश्किल परिस्थितियों से उबरने पर खुशी जाहिर की। दरअसल, टीम इंडिया ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगभग गंवा चुके मैच को विपक्षी टीम के जबड़े से छीना था और जीत हासिल की थी।

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा से पूछा कि जीत के बाद जब आपने पिच का टुकड़ा, वहां की मिट्टी को अपने मुंह में डाला तो उसका स्वाद कैसा था। इस पर रोहित ने प्रधानमंत्री के सामने अपना पक्ष रखा। वहीं, फाइनल से पहले तक खराब फॉर्म से जूझने वाले विराट कोहली ने फाइनल में 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था। प्रधानमंत्री जानना चाहते थे कि विराट फाइनल जैसे बड़े मैच से पहले क्या सोच रहे थे?

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने फाइनल में 47 रन बनाने वाले अक्षर पटेल से पूछा कि फाइनल में मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजे जाने पर उन्हें कैसा महसूस हुआ था? वहीं, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के मैदान पर रहते दक्षिण अफ्रीका जीत की कगार पर था। तब दक्षिण अफ्रीका की टीम को 30 गेंदों में 30 रन की जरूरत थी।

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
इसके बाद जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की थी। हार्दिक पांड्या से लेकर अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से फैंस का दिल जीत लिया था और दक्षिण अफ्रीका रन नहीं बनाने दिए थे। पीएम मोदी ने बुमराह से पूछा कि उस निर्णायक क्षण पर उनके दिमाग में क्या चल रहा था? प्रधानमंत्री मोदी ने हार्दिक पांड्या से पूछा कि उन्होंने आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 रन बचाने के लिए क्या योजना बनाई थी?

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
वहीं, सूर्यकुमार यादव के 20वें ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर के कैच ने मैच पलट दिया था। प्रधानमंत्री इससे भी बेहद खुश दिखे। उन्होंने सूर्या से इसी को लेकर सवाल पूछा। प्रधानमंत्री ने सूर्या से उन जादुई सात सेकंड को फिर से जीने के लिए कहा। सूर्या के कैच के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम बैकफुट पर चली गई थी, क्योंकि तब सिर्फ गेंदबाज बैटिंग करने के लिए रह गए थे। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
शनिवार को ब्रिजटाउन में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली टीम को कैरेबियाई सरजमीं पर तूफान के कारण घर वापसी में देरी हुई। एयर इंडिया के चार्टर विमान को वेस्ट इंडियन द्वीप की ओर डायवर्ट किए जाने के बाद ही शर्मा एंड कंपनी ट्रॉफी के साथ घर पहुंच सकी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें