फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार को करना होगा इंतजार: श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत को मिला प्लेइंग XI में मौका

Fri, 26 Mar 2021 02:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

बता दें कि इससे पहले भारत ने पहला मैच 66 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है..अगर आज का मैच इंग्लैंड जीतता है तभी सीरीज में बना रहेगा वरना ट्रॉफी इंडिया जीत जाएगा
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि सूर्यकुमार यादव टी-20 के बाद इसी सीरीज में वनडे डेब्यू भी कर लेंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में जारी दूसरे एकदिवसीय में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। 360 डिग्री कोण पर शॉट लगाने का हुनर रखने वाले सूर्यकुमार ने टी-20 सीरीज में सभी को प्रभावित किया था। शानदार प्रतिभा के धनी दाएं हाथ के बल्लेबाज को डेब्यू टी-20 में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने शानदार 57 रन ठोके थे। तीसरे मैच में भी 32 रन की बढ़िया पारी खेली थी।

विज्ञापन


पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है। विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं इसलिए इंग्लिश टीम में तीन बदलाव हैं। भारत की पिछली प्लेइंग इलेवन से सिर्फ एक ही नाम बदला है। श्रेयस अय्यर के स्थान पर ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर मैच में उतरे हैं इसलिए केएल राहुल सिर्फ बल्लेबाजी पर ही फोकस करेंगे।

इंग्लैंड की टीम में लियाम लिविंगस्टोन ने डेब्यू किया है, जो लेग स्पिनर और ऑफ स्पिन दोनों प्रकार की गेंदबाजी कर लेते हैं। साथ ही साथ तेज गति से रन बनाने में भी काबिल हैं। लिविंगस्टोन मॉर्गन की जगह आए हैं। कंधे की चोट से जूझ रहे सैम बिलिंग्स के स्थान पर नंबर एक टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान खेल रहे हैं जबकि रोटेशन पॉलिसी के तहत मार्क वुड को आराम देते हुए रीस टॉपले को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, मोईन अली, सैम करेन, टॉम करन, आदिल राशिद, रीस टॉपले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें