फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Player of the Month: वार्नर, आबिद और साउदी नवंबर के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित 

Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

महिला वर्ग में वेस्टइंडीज की हरफनमौला हेली मैथ्यूज के साथ पाकिस्तान की बायें हाथ की स्पिनर अनम अमीन और बांग्लादेश की नाहिदा अख्तर शामिल हैं।
विज्ञापन
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर, पाकिस्तान के आबिद अली और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को नवंबर के लिए आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है। 
विज्ञापन


महिला वर्ग में वेस्टइंडीज की हरफनमौला हेली मैथ्यूज के साथ पाकिस्तान की बायें हाथ की स्पिनर अनम अमीन और बांग्लादेश की नाहिदा अख्तर शामिल हैं। नवंबर के महीने का नामांकन टी-20 विश्व कप के मैचों सहित सभी प्रारूपों में प्रदर्शन के आधार पर है।

वार्नर टी-20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ थे। उन्होंने 69.66 के औसत और 151.44 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए थे। उनके फॉर्म और शानदार बल्लेबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप जीत पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें