राजनीति को खेल से रखें दूर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से बातचीत के दौरान रमीज राजा ने कहा, एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के दौरान उन्होंने अलग से बीसीसीआई के आला अधिकारियों सौरव गांगुली और जय शाह से बातचीत हुई थी। उनके मुताबिक, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को बहाल करने के लिए काफी काम किया जाना बाकी है। रमीज राजा के मुताबिक, दोनों देशों को एक प्लेटफॉर्म पर आना होगा और एक दूसरे पर यकीन करना होगा, इसके बाद हम देखेंगे कि यह मामला कहां तक जाता है। पीसीबी प्रमुख के मुताबिक, हमारे बीच काफी बेहतर बात हुई है, एसीसी बैठक के अलावा में बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली और सचिव जय शाह से अलग मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बेहतर संबंध बनाने के लिए राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए।
पाकिस्तान में खेला जाएगा 2023 एशिया कप
एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के दौरान इस बात पर फैसला लिया गया कि साल 2023 में खेले जाने वाले एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। यह 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। रमीज राजा के मुताबिक, एशिया कप का आयोजन 2023 में खेले जाने वाले विश्व कप से पहले सितंबर में होगा। वैसे, एशिया कप का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इसे टाल दिया गया। रमीज राजा ने यह भी कहा कि अगर दोनों देशों के बीच मौजूदा समय की तरह तनाव रहा तो एशिया कप साल 2018 की तरह यूएई में खेला जाएगा।