फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI Playing 11 : इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरेंगे सूर्यकुमार? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Thu, 18 Apr 2024 01:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Punjab Kings vs Mumbai Indians Playing 11 Prediction : मुंबई का आईपीएल 2024 सीजन में अभियान अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि पंजाब की स्थिति भी कुछ इसी तरह है और दोनों ही टीमों के छह मैचों के बाद दो जीत और चार हार के साथ एक समान अंक हैं।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024 सीजन में अभियान अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि पंजाब की स्थिति भी कुछ इसी तरह है और दोनों ही टीमों के छह मैचों के बाद दो जीत और चार हार के साथ एक समान अंक हैं। चोट के वापसी करने वाले सूर्यकुमार यादव इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे हैं और माना जा रहा है कि एक बार फिर वह इसी भूमिका में यह मुकाबला खेलने उतरेंगे। 
विज्ञापन


श्रेयस गोपाल हो सकते हैं बाहर
श्रेयस गोपाल ने अब तक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं किया है और संभव है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिले। वहीं, टीम में अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा की वापसी हो सकती है। इसके अलावा मोहम्मद नबी भी अब तक कुछ खास योगदान नहीं दे सके हैं इसलिए मुंबई की टीम इस मैच के लिए नबी की जगह नुवान तुषारा को शामिल कर सकती है। सूर्यकुमार यादव को लेकर टीम जोखिम लेने के मूड में नहीं है इसलिए उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खिलाया जा रहा है। मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव ने दो सर्जरी के बाद आईपीएल से मैदान पर वापसी की है। 

हार्दिक का फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं जो मुंबई टीम के लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कमान संभालने पर मैदान पर हूटिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि टीम के साथी खिलाड़ी गोपाल ने बताया कि फैंस द्वारा हूटिंग का हार्दिक पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। 
विज्ञापन


धवन की चोट ने बढ़ाई पंजाब की मुश्किलें
पंजाब किंग्स के लिए नियमित कप्तान शिखर धवन का चोट के कारण बाहर होना पंजाब के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। धवन चोट के कारण सात से 10 दिनों तक के लिए बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सैम करन टीम की समान संभाल रहे हैं। हालांकि टीम स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बताया कि धवन ने रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा काफी प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह की खराब फॉर्म भी चिंता विषय है। 

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्जे, नुवान तुषारा, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल। 

पंजाब किंग्सः रिली रोसोयू, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। 

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 33वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 33वां मुकाबला?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 33वां मुकाबला 18 अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 33वां मैच?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 33वां मैच मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें