फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले हटा था नेपाल क्रिकेट से प्रतिबंध, अब कप्तान पारस खड़का ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Wed, 16 Oct 2019 07:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पारस खडका - फोटो : social media
विज्ञापन

नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पारस खड़का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की घोषणा पारस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट के जरिए की। नेपाल क्रिकेट टीम पर से प्रतिबंध हटे अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि पारस ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन


पारस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि नेपाल क्रिकेट का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। मैं नई समिति को नेपाल क्रिकेट, खिलाड़ियों और स्टेक होल्डर्स को आगे ले जाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैंने इसके बाद नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान पद से त्यागपत्र देने का फैसला किया है।'
 

बता दें कि पारस 2009 में नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे। नेपाल क्रिकटे में उनका अहम योगदान रहा है। 31 साल के पारस के नाम कुछ खास रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उनके नेतृत्व में नेपाल ने यूएई के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज भी जीती थी। वह नेपाल की तरफ से वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। उनकी कप्तानी में नेपाल 2018 में विश्व कप क्वालीफायर में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारस सिंगापुर के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में शानदार शतक लगाया था। इस शतक के बाद पारस टी-20 क्रिकेट में चेज करते हुए कप्तान के तौर पर शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे। खड़का ने छह वन-डे, 27 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।  वन-डे में उनके नाम 235 (एक शतक, और एक अर्धशतक) और टी-20 में उन्होंने 706 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने एक शानदार शतक (106*) लगाया है।

बता दें कि 2016 में आइसीसी ने नेपाल क्रिकेट की मान्यता  रद कर दी थी। आइसीसी ने ये कदम क्रिकेट में बढ़ते सरकारी हस्तक्षेप की वजह से उठाया था। मगर एक दिन पहले ही यानी सोमवार को आइसीसी ने नेपाल क्रिकेट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें