फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI में जमकर हावी परिवारवाद, फैंस बोले- अभी भी राजा का बेटा ही राजा बन रहा है

Wed, 16 Oct 2019 07:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष बनना अब तय हो गया है, उनकी इस नई टीम में जय शाह, अरुण धूमल, महिम वर्मा, बृजेश पटेल और जयदेव शाह शामिल हैं।

विज्ञापन

सौरव गांगुली की इस नई टीम में पूर्व प्रशासकों के कई रिश्तेदारों के नाम हैं। मसलन बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष बनेंगे। देश के गृहमंत्री और गुजरात क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह सचिव बनने जा रहे हैं तो बीसीसीआई के अगले संयुक्त सचिव जयदेव शाह बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह के बेटे हैं।

बीसीसीआई और परिवारवाद

बीसीसीआई में परिवारवाद - फोटो : क्रिकइन्फो
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन, निरंजन शाह, अनुराग ठाकुर, शशांक मनोहर, जयवंत लेले, अमित शाह, परिमल नाथवानी और चिरायु अमिन जैसे लोग अब जरूर दुनिया की सबसे रईस क्रिकेट बोर्ड का हिस्सा नहीं है, लेकिन 23 अक्टूबर को इन्हीं के बेटे-बेटियां और भाई-भतीजे अब बीसीसीआई का कामकाज देख रहे हैं या जल्द ही शपथ लेने वाले हैं।

बीसीसीआई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं। बीसीसीआई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ तमिलनाडु क्रिकेट संघ की नई अध्यक्ष हैं।

बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष चिरायु अमीन के बेटे प्रणव बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, जबकि बीसीसीआई के पूर्व सचिव दिवंगत जयवंत लेले के बेटे अजीत लेले बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ले रहे मजे


 
 
 
विज्ञापन


 
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें