इससे पहले विश्व कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के गंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 106 रन का लक्ष्य रखा है।
बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहला झटका इमाम-उल-हक के रूप में लगा। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने उन्हें विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। इमाम बेहद सस्ते में लौटे। उन्होंने 11 गेंदों में महज 2 रन का योगदान दिया। स्कोर में अभी 18 रन ही जुड़ पाए थे कि फखर जमां (22) के रूप में वेस्टइंडीज को दूसरी सफलता हाथ लगी। आंद्रे रसेल ने छठे ओवर में उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
इसके बाद दसवें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान को हारिस सोहैल (8) के रूप में तीसरा झटका लगा। रसेल ने सोहैल को शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 13.1 ओवर में वेस्टइंडीज को बड़ी सफलता मिली। ओशन थॉमस ने पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम (22) को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। चौथे विकेट के लि बाबर और कप्तान सरफराज के बीच 17 रन की साझेदारी हुई।
16.1 ओवर में जेसन होल्डर ने पाक कप्तान सरफराज अहमद को अपना शिकार बनाया। होल्डर ने उन्हें विकेट के पीछे होप के हाथों कैच आउट कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गेल ने इमाज वसीम का कैच लपका और उन्हें चलता किया। इमाद वसीम के रूप में पाकिस्तान को छठा झटका लगा। इसके बाद 17.3 ओवर में थोमास ने शादाब खान (0) को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया।इसके बाद टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। वेस्टइंडीज की तरफ से ओशाने थॉमास ने सबसे अधिक चार, जेसन होल्डर ने तीन, आंद्रे रसेल ने 2 और शेल्डन कॉटरेल ने एक विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान टीम: इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, हारिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर) इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर
वेस्टइंडीज टीमः क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नर्स, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस