फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट रिकॉर्ड : पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर ने बनाए सबसे तेज 14 वनडे शतक, अमला-कोहली को पछाड़ा

Wed, 14 Jul 2021 01:32 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज का पिछले दो वनडे मैचों में अच्छा नहीं रहा था, बाबर दो वनडे में शून्य और 19 रन ही बना सके थे और बाबर के खराब प्रदर्शन के कारण दोनों मैचों में पाकिस्तान को हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने वनडे करियर का 14वां शतक जड़ के वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह दुनिया के सबसे तेज 14 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं। 

विज्ञापन


आजम इंग्लैंड की धरती पर एकदिवसीय शतक बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे कप्तान भी बने। इससे पहले केवल इमरान खान ने इंग्लैंड में शतक लगाया था, उन्होंने विश्व कप 1983 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए थे।

बल्लेबाज बाबर ने 81वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 158 रन की पारी खेली। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला, भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई डेविड वॉर्नर के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अमला ने 84वीं वनडे पारी में अपना 14वां शतक लगाया था वहीं डेविड वॉर्नर ने 98वीं जबकि कोहली ने 103 पारियों में ये मुकाम  हासिल किया था। बाबर ने इससे पहले सबसे तेज 7वां और 13वां वनडे शतक भी अपने नाम किया था।

सीरीज की शुरुआत रही काफी खराब
पाकिस्तान के इस बल्लेबाज का पिछले दो वनडे मैचों में अच्छा नहीं रहा था, बाबर दो वनडे में शून्य और 19 रन ही बना सके थे और बाबर के खराब प्रदर्शन के कारण दोनों मैचों में पाकिस्तान को हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा था। मेजबान इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

आजम वनडे क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह 150 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान भी बने। कपिल देव (175*) और ग्लेन टर्नर (171*) के बाद उनका इंग्लैंड में कप्तान के रूप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 158 है। 

वह ऐसे एशियाई कप्तानों की सूची में भी शामिल हो गए जिन्होंने इंग्लैंड में शतक बनाया है। इंग्लैंड में दो वनडे शतक लगाने वाले महेला जयवर्धने के अलावा इमरान खान, कपिल देव, सनथ जयसूर्या ने एक बार यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें