आसिफ अली
- फोटो : सोशल मीडिया
30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए पाकिस्तान की प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं किए गए आसिफ अली अब दौरा छोड़कर इंग्लैंड से वापस लौटेंगे। 27 साल के आसिफ अली रविवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी वन-डे में 22 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की 54 रन की हार के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 0-4 से गंवा दी।