फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup से पहले पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड, दूसरी बार हुआ सूपड़ा साफ

Mon, 20 May 2019 01:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने अपनी शानदार तैयारियों का संकेत देते हुए पाकिस्तान को पांचवें वनडे मुकाबले में 54 रन से हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (5/54) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान की वनडे में यह लगातार दसवीं हार है। 
विज्ञापन

2 of 7
सरफराज अहमद - फोटो : Reuters
मेजबान टीम ने जो रूट के 84 और कप्तान इयोन मॉर्गन के 76 रन से नौ विकेट पर 351 रन बनाए थे। पाक गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने 82 रन देकर चार और स्पिनर इमाद वसीम ने 53 रन देकर तीन विकेट लिए थे लेकिन पाकिस्तान की टीम कप्तान सरफराज अहमद (97) और बाबर आजम (80) के प्रयासों के बावजूद 46.5 ओवरों में 297 पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
बाबर आजम
एक समय पाकिस्तान ने छह रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान सरफराज अहमद और बाबर आजम ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। लेकिन लगातार दूसरे शतक की ओर बढ़ रहे बाबर आजम 152 के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाबर 80 रन बना सके। 

4 of 7
शाहीद अफरीदी
सरफराज का साथ देने आए शोएब मलिक भी 4 रन बनाकर चल दिए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और 97 रन बनाकर सरफराज भी रन आउट हो गए। और अंत में शाहीन अफरीदी (19*) और मोहम्मद हसनैन (28) ने पाकिस्तान को 297 रन तक पहुंचाया, लेकिन ये दोनों जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में पाकिस्तान को 5-0 से मात देकर सीरीज पर कब्जा किया था। इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में पहले ही 3-0 से अजेय बढ़त ली थी। पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 7
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के चार मैचों में 373/3, 359/4, 341/7 और 351/9 रन बनाए हैं। वह लगातार चार पारियों में 340 रन से अधिक का स्कोर खड़ा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जहीर खान और युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चार मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 1424 रन बनाए हैं, जो कि एक सीरीज (अधिकतम चार मैच) में किसी भी टीम द्वारा बने सबसे अधिक रन हैं। इसके साथ इंग्लैंड ने टीम इंडिया का 10 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कुल 1275 रन बनाए थे. इंग्लैंड की टीम ने इस रिकॉर्ड को 149 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें