फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया, सादिया इकबाल चमकीं

Thu, 03 Oct 2024 11:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन चमारी अटापट्टू और सुगंधिका कुमारी की स्पिन जोड़ी और मध्यम गति की गेंदबाज उदेशिका प्रबोधिनी ने मिलकर नौ विकेट लिए जिससे पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने सादिया इकबाल की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में श्रीलंका को 31 रनों से हराया। पाकिस्तान ने इस तरह इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 85 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन

श्रीलंका की पूरी पारी में लगे सिर्फ तीन चौके 
पाकिस्तान को सस्ते में समेटने के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने पांच विकेट महज 52 रन पर ही गंवा दिए थे। श्रीलंका की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। श्रीलंका के लिए निलाक्षी डि सिल्वा ने 25 गेंदों पर 22 रन और सलामी बल्लेबाज विश्मी गुणारत्ने ने 34 गेंदों पर एक चौके के सहारे 20 रन बनाए। श्रीलंका की पारी में सिर्फ तीन चौके लगे। पाकिस्तान की ओर से सादिया ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि कप्तान फातिमा, ओमाएमा सोहेल और नाशरा संधू ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
इससे पहले, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन चमारी अटापट्टू और सुगंधिका कुमारी की स्पिन जोड़ी और मध्यम गति की गेंदबाज उदेशिका प्रबोधिनी ने मिलकर नौ विकेट लिए जिससे पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के स्पिन आक्रमण के सामने शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम अगर चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच सकी तो उसका श्रेय फातिमा को जाता है जिन्होंने 20 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सुगंधिका ने 19 रन देकर तीन विकेट, कप्तान चामरी अटापट्टू 18 रन देकर तीन विकेट और प्रबोधिनी ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें